FARAH-शहीदों की याद में कस्बे में कैंडल मार्च,क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

देवेन्द्र गोस्वामी

फरह:-जम्मू कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 43 जवान शहीद हो गए व 50 से ज्यादा जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। यह घटना दिल को दहला देने वाली है देश के सभी भारतीयों की आंखें रो पड़ी हैं।और वस अब एक ही सवाल है बदला।शुक्रवार की शाम कस्बा फरह में क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल इंटर कॉलेज से लेकर मुख्य बाजार होते हुए हाईवे हाइवे पार कर हनुमान मंदिर पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश तरकर, वरिष्ठ भाजपा नेता सालिगराम बटिया,शहजादपुर प्रधान ठा नंदकिशोर,नरेंद्र,लाल सिंह,हीरालाल,कौशर कुरैशी,हनीफ कुरैशी,अशफाक, रशीद,ब्रजमोहन गौर,भाजपा नेता महिपाल सिंह एवं आदि सैकड़ों लोगों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*