BALDEV-शीलचन्द्र कैलाशी देवी स्कूल में दी शोक श्रृद्धांजलि

सुरेन्द्र चौधरी 

बलदेव:-शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, बलदेव में समस्त स्टाफ एवं छात्र / छात्राओं ने जम्मू-कश्मीर में सी.आर.पी.एफ. के 43 जवानों के शहीद होने पर शोकसभा कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की, तथा जिसमें शहीद जवानों की दिव्यगत आत्मा की शान्ति एवं परिवारी जनों को इस भारी दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की । विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. विनोद कुमार शर्मा ने घाटी की वर्तमान परिस्थिति एवं जवानों द्वारा किये जाने वाले जोखिम भरे कार्यों के बारे में छात्र / छात्राओं को बताया । निश्चित रूप से इस प्रकार की दुस्साहस पूर्ण घटनायें निन्दनिय एवं अक्षम्य है । इस मौके पर आचार्य देवेश समाधिया, राजेश कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, राजकुमार पाराशर, संजीव शर्मा, सुरेश पाण्डेय, उत्तम सिंह, रवि शर्मा, रामदेव चौधरी, योगेश कुमार, विनय कुमार, अपर्णा शर्मा, गुंजन तिवारी, रेनू अग्रवाल, कु0 नन्दिनी शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*