BALDEV-आर एस एस कालेज ने निकाला केंडिल मार्च

सुरेन्द्र चौधरी

 बलदेव:- आर एस एस पी जी कॉलेज बलदेव एवं एन एस एस कॉलेज छोली के छात्रों के द्वारा शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विद्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च निकालने से पूर्व विद्यालय में शोक श्रद्धांजलि आयोजित की गई । जिसमें सभी शहीदों को पुष्प अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा गया । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा आतंकवादियों के द्वारा देश के सैनिकों पर जो हमला किया गया है। वह कायरता पूर्ण है ।

केंद्र सरकार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस हमले का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। पूरा देश अपने सैनिकों एंव अपने देश के साथ खड़ा है । जब तक पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक वह शांति से नहीं बैठेगा। इस दौरान सभी बच्चों ने कैंडल जलाकर नरहोली चौराहे तक मार्च किया। एवं पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए ।अमर शहीद जिंदाबाद ,वंदे मातरम ,और पाकिस्तान मुर्दाबाद की जयघोष के साथ और बच्चों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ उदय भान सिंह चौधरी, डॉ साहित्य प्रकाश गौतम ,रणजीत सिंह ,जी एन ओझा ,गौरव दुबे, देवेंद्र कुमार, हरी गोपाल ,मानवेंद्र, ज्योति चौधरी, किरण ,शिल्पा, गुड्डन ,शोभा ,ज्योति सिकरवार, रूबी, ऋतु ,नूतन ,खुशबू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*