MANT-शहीदों के सम्मान में राजकीय महाविद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त

हरेकृष्ण गोयल


मांट।आतंकवादियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पर कश्मीर मेें हुए हमले से स्तब्ध  राजकीय महाविद्यालय परिवार ने शुक्रवार को प्रस्तावित वार्षिक समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को केवल वार्षिक पुरस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.के.एम.एल. पाठक एवं विशिष्ट अतिथि एसपी यातायात डाॅ. बृजेश कुमार सिंह,व अमरनाथ विद्या आश्रम के प्राचार्य डाॅ. अरुण वाजपेयी, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. मीनाक्षी वाजपेयी ,प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, की उपस्थिति में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने राष्ट्र के शहीदों के प्रति अपने भावुक उद्गार व्यक्त किये तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डाॅ. प्रिया मित्तल ने किया। इस अवसर पर डाॅ. सुरेन्द्र सिंह, डाॅ. जीत सिंह, डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. धर्मवीर सिंह, डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. विक्रान्त सिंह, डाॅ. सुमित चन्द्र, डाॅ. दीन दयाल, डाॅ. नीलम कुरील, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. चन्द्रशेखर दिवाकर, डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, डाॅ. हरीश वर्मा, डाॅ. रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

परिचय-राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में चेम्पियन छात्र को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि प्रो.के.एम.एल.पाठक व अन्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*