हरेकृष्ण गोयल

मांट। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के शहीद होने पर पूरे दिन पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे।बार एसोसिएशन ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और सरकार से बड़ी कार्यवाई की मांग की।शुक्रवार की सुबह मांट तहसील के वकीलों ने तहसील परिसर में नारे बाजी के साथ जुलूस निकाला और फिर तहसील के गेट पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए,गुस्साए वकीलों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर बड़ी कार्यवाई की मांग की।

वकीलों ने तहसील के बाहर मुख्य मार्ग पर पाक पीएम इमरान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका औऱ पुतले को जूतों से पीटा।इस दौरान मथुरेश नारायण,उदयसिंह राघव,अरुण रावत,ओमप्र काश शर्मा,विष्णु सिसौदिया,हरिओम उपाध्याय, किशोर राघव,अशरफ अहमद,इसराइल खान आदि मौजूद थे।
राजकीय महाविद्यालय में भी शोक सभा आयोजित की गई






