-राल में बाबूलाल महाविद्यालय एनएसएस शिविर समापन पर छात्रायें फूलों की होली की प्रस्तुति देते हुये।

परीक्षित कौशिक ब्यूरो चीफ,मथुरा
– फूलों की होली, महारास, व मयूर नृत्य ने समां बांधा
– राल में होली महोत्सव की अनुपम छटा बिखेरी
– ग्रामवासियों ने लिया स्वछता का संकल्प
गोवर्धन। बाबूलाल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को ग्राम राल के किसान इंटर कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों मयूर नृत्य, व फूलों की होली के साथ हुआ।
राल शिविर में स्वयंसेविकों ने सात दिन तक स्वच्छता मिशन, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य, साक्षरता, वृक्षारोपण आदि में ग्राम वासियों को जागरूक किया।
विद्यार्थियों ने ग्राम राल, मघेरा हनुमान जी, विहारवन, बलदेव कुंड आदि स्थलों तक श्रमदान किया।
समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि रघुनाथदास गद्दी के महंत केशवदास महाराज व चेयरमैन गोवर्धन प. खेमचंद शर्मा ने किया।
तदुपरांत विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर दयाल, प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र सारस्वत व महाविद्यालय के डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा ने माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ पर गणेश वंदना भावना, सुप्रिया व सरस्वती वंदना में काजल अग्रवाल, रागिनी कटारा ने अपनी प्रस्तुति दी।
स्वागत गीत में प्रीति, काजल, रागिनी ने अपने गायन से अतिथियों का स्वागत किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य में गुजराती गरबा गीत पर नेहा, ऐ वतन मेरे वतन गीत पर गोपीनाथ, घूमर नृत्य पर धनवंती चौहान,सांवली सूरत तेरी पर काजल अग्रवाल,

दहेज नाटक पर श्रुति, मोहनी, काजल, इशिका,
व दिगम्बर, रेनू, मोहनी, शालू , नेहा, सलोनी, सुहानी, शीतल, टीना ने नृत्य किया।
प्रसिद्द मयूर रास पर पूनम, रेशमा, मिथलेश, नेहा, रागिनी ने नृत्य किया।
गांव राल के पार्श्व में रंगारंग फूलों की होली में बड़े भाग ते फागुन आयौ, आज जायै न छोड़ूगी पर स्वयंसेविका मंजू, प्रीति, रागिनी, मोनिका, आदि ने नृत्य कि प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने सभी अतिथियों का गिर्राज जी की छवि देकर स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने बताया कि सात दिन तक विद्यार्थियों के सामाजिक जागरूकता के अभियान में ग्राम पंचायत राल,
पुलिस प्रशासन व समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।
आप सबसे अपेक्षा है कि विद्यार्थियों ने जागरूकता की जो अलख जगाई है उसका ग्रामवासी उसका जरूर ध्यान रखेंगे। स्वच्छता मिशन में हानिकारक पॉलिथिन मुक्ति का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अंतरास्ट्रीय लंबीकूद खिलाड़ी प्रशांत उपाध्याय, व ताइक्वांडो खिलाड़ी दाऊजी को गोल्ड मेडल और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लकय गीत व समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय व धीरज कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
धन्यवाद प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने किया।
इस मौके पर महंत केशवदास महाराज, डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर दयाल, अशोक आर्य, श्याम नेता, प्रेम सिंह, बच्चू प्रधान कनैया, ओमप्रकाश, जुगल किशोर, तेज सिंह, नारायण पांडेय, तेजसिंह, दामोदर, राकेश, कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय, धीरज कौशिक, डॉ. राजीव कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, डॉ. कैलाश चंद शर्मा,
योगेन्द्र गोयल, आशीष सिंह, राजकपूर वर्मा,
डॉ. पूनम शिशोदिया, पूर्णिमा सोलंकी एडवोकेट,
आदि थे।






