परीक्षित कौशिक

मथुरा:- बुधवार के दिन जैत शेरगढ़ रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय सामलिया फार्म हाउस पर यूपी के मशहूर सिंगर डीके ठाकुर का मशहूर गाना शूट हुआ। जिसके लिए हजारों की तादाद में भीड़ हुजूम उमड़ पड़ा। गाने की शूटिंग में मशहूर सिंगर डीके ठाकुर के साथ मॉडल महक भी मौजूद रही। सामलिया फार्म हाउस के संरक्षक ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने बताया कि यूपी का हर क्षेत्र में अपना अलग ही दबदबा है। वो बात चाहे दबंगई की हो, चाहे चुनावी संग्राम हो या फिर बड़ी से बड़ी दिग्गज हस्तियों की बात हो। उत्तर प्रदेश की अपने आप में एक अलग ही पहचान है। और आज जो गाना फिल्माया गया है। उसमें यूपी की ही शान-ओ-शौकत को दर्शाया गया है। सिंगर डीके ठाकुर ने बताया कि गाने की माध्यम से सभी लोग यूपी के बारे में जानेंगे। सभी लोग डीके ठाकुर और टीम योगेश ठाकुर यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस गाने को देख सकते हैं। इस मौके पर सिंगर बीपी ठाकुर, योगेश सिसोदिया, मोहित राघव,दीपक चौहान, कृष्णा सिसोदिया, लोकेश सिसोदिया, दिनेश सिंह तरकर, दारा सिंह जाट, विजय राजावत, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, लोकेश चौधरी, श्रीपाल, आनंद सिंह, जोगी, हरेन्द्र सिंह, विशाल हिलालपुरिया, दीपक सिंह, हरीश शर्मा, ऊदल यादव आदि मौजूद रहे।






