हरेकृष्ण गोयल

मांट। धनगर जाति के प्रमाणपत्रों पर लेखपालों द्वारा अनुसूचित जाति की रिपोर्ट न लगाए जाने से नाराज स्वजातीय ग्रामीणों ने वुधवार को तहसील के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर अपने सम्बोधनों में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर से धनगर जाति के प्रमाणपत्र बनाये जाने के बाबत शासनादेश होने के बाद भी तहसील के लेखपाल जाति की रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं, जिसके कारण उनके जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।और समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनके प्रमाणपत्र बनना शुरू न हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा।जिसके तहत एक्सप्रेस वे को जाम किया जाएगा। धरना में देवीसिंह,हरिओम, राधेश्याम,प्रदीप,सपा नेता इसराइल खान,राजू चौधरी,अजित,भगवान सिंह,साहूकार,भूदेव,कमल सिंह,सतीश आदि मौजूद थे।






