हरेकृष्ण गोयल

मांट। मोपेड से सिलेंडर लेकर घर जा रहे दो भाइयों को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी,एक की हालात गम्भीर बनी हुई है।
सुरीर थाने के गांव इरोली गुज्जर निवासी प्रदीप पुत्र सतीश व उसका चचेरा भाई जगदीश पुत्र विष्णु मांट गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर वुधवार की दोपहर को घर वापिस लौट रहे थे। गांव भद्रवन के समीप सामने से आ रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी,जिससे दोनों घायल हो गए।सरकारी एम्बुलेंस ने दोनों को मांट सीएचसी भर्ती कराया यहां से दोनों को वृंदावन सौ शैया अस्पताल रैफर कर दिया गया,सीएचसी पर तैनात डॉक्टर गोपाल बाबू गर्ग ने बताया कि प्रदीप की हालात बेहद नाजुक है।






