मांट।हरेकृष्ण गोयल
जोइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम डॉ. राजेन्द्र पेंसिया को पदोन्नति देते हुए देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी बना दिया गया है। वह कब कार्यभार छोड़ेंगे यह अभी निश्चित नहीं है।डॉ. पेंसिया गत वर्ष 1 जून को एसडीएम मांट के पद पर भेजे गए थे,इससे पहले छाता में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छाता तहसील को आईएसओ प्रमाण पत्र दिलवाने के अलावा फ़ूड स्ट्रीट जोन की स्थापना की थी। मांट आने के बाद से ही उन्होंने तहसील परिसर के सौंदर्यीकरण के काम शुरू करा दिए थे। पहले चरण में तहसील की कैंटीन को सुधारा गया,तहसील परिसर व अदालतों को सीसीटीवी से लैस किया गया। मीटिंग हॉल में भगवान कृष्ण की लीलाओं की सुंदर चित्रकारी कराई गई।

मांट के बाजार में फ़ूड स्ट्रीट जोन की स्थापना के लिए काम शुरू कराए गए,वकीलों व दस्तावेज लेखकों के बैठने के स्थान को व्यवस्थित कराया।
कस्बा के लोगों उन्हें याद करेंगें साथ ही मलाल भी रहेगा
कस्बा में तहसील और बाजार में अव्यवस्थित ढकेल, खोमचों को हटा कर उन्हें व्यवस्थित करने के अलावा बेसिक शिक्षा के स्कूलों को समाजसेवियों को गोद दिला कर उनका विकास कराने व फरियादियों की समस्या सुनकर उनके तत्काल निस्तारण करने की उनकी योजना को लोग लम्बे समय तक याद रखेंगे। वहीं मलाल इस बात का रहेगा कि तहसील में अधूरे पड़े कई विकास कार्य शायद अब पूरे न हो पाएं, वहीं यदि कुछ महीने औऱ पेंसिया यहाँ रहते तो शायद मांट तहसील को भी आईएसओ प्रमाण पत्र मिल जाता।
शिक्षक से शुरू की नॉकरी
राजस्थान के जिला श्री गंगानगर की तहसील श्रीकरणपुर के मूल निवासी राजेन्द्र पेंसिया ने तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में नॉकरी की शुरुआत करते हुए 2014 में आईएएस की परीक्षा में 345 वीं रेंक प्राप्त की थी।
निर्वाचन कार्य में मतदाता सूचियों में लिंगानुपात सुधारने के लिए 25 जनवरी को मतदाता दिवस।के मौके पर डॉ. राजेन्द्र पेंसिया को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें सम्मानित किया था।






