MATHURA-अक्षय पात्र की 300 करोड़वीं थाली में 3 लाख बच्चों के समाये खीर और फल

भरतलाल गोयल/देवेन्द्र गोस्वामी

 मथुरा।सोमवार को वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में गरीब बच्चों को भोजन परोसा। यह कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को 300 करोड़वीं थाली परोसे जाने के उपलक्ष में आयोजित आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने स्वच्छता स्वस्थ बचपन पर जोर दिया। लेकिन गरीब बच्चों के नाम पर संस्था ने जनपद के 3 लाख से ज्यादा बच्चे का 2 दिन का खाने का हक मार दिया।अक्षय पात्र के भोजन मीनू के अनुसार सोमवार को स्कूलों में फल वितरण तथा मंगलवार को खीर वितरण निर्धारित है। लेकिन सोमवार को प्रधानमंत्री के आने के बाद 2 दिन की स्कूलों में भोजन व्यवस्था लड़खड़ा गई।मासूम बच्चों को स्कूलों में न फल पहुंचे न खीर। बच्चे दिनभर मुंह ताकते रहे।कई स्कूलों के प्रधानाचार्य ने बताया इस संबंध में अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। तथा संस्था के पदाधिकारियों को अवगत भी करा दिया था लेकिन कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो मोदी के काफिले में आए लोगों की खुशामद में संस्था में भंडारिट सामग्री भी समाप्त हो गई। इसी वजह से 2 दिन से लाखों बच्चों के सामने भोजन मीनू को लेकर समस्या आ गई। रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहा है कि अक्षय पात्र ने केवल देश के प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए यह सब ड्रामा किया है उसे ड्रामा में बच्चों का हक मारा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*