BALDEV-दबंगो ने किया नोहरे पर कब्जा,पुलिस ने नही सहयोग

-तहसील कमर्चारियों की मिली भगत से कब्जा धारियों के हौसले बुलंद

-पीड़ित ने डीएम,व कप्तान के यहाँ लगाई गुहार

सुरेन्द्र चौधरी बलदेव

विकास खंड बलदेव- के गांव जटोरा में तहसील कर्मियों की मिली भगत से छवि शंकर गर्ग के नोहरे पर दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है । पीड़ित ने जिलाधिकारी मथुरा, एसएसपी मथुरा ,एसडीएम महावन ,क्षेत्राधिकारी महावन के प्रार्थना पत्र देकर नोहरे पर हो रहे कब्जे को रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया हैं । परंतु नायब तहसीलदार एंव अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से आज तक कब्जा हटवाने के लिए कार्यवाही नहीं की है। कब्जा धारियों का नोहरे में कमरे का निर्माण, बाउंड्री वाल व दुकान का निर्माण कार्य चंल रहा है । गांव जटोरा निवासी अविनाश गर्ग पुत्र अरूण देव गर्ग के बाबा छवि शंकर शर्मा का पुश्तैनी मकान गांव जटोरा में है। पीड़ित काफी दिनों से मथुरा मोतीकुंज में निवास कर रहा है । अविनाश गर्ग ने जिला अधिकारी को लिखित पत्र देकर पूरी घटना की जानकारी देकर बताया कि हमारे पुरखों का पुश्तैनी मकान गांव जटोरा में है। जिसमे एक कोठरी,एक कमरा तथा टीन सेट और पुरानी ईटो से चाहर दीवारी हो रही है।

गांव के कुछ लोगों ने तहसील कर्मियों से साजिश कर के फर्जी रजिस्ट्री करके उस मकान पर अपना कब्जा कर लिया है। जो पूर्ण रूप फर्जी है। अविनाश गर्ग ने बताया 10 जनवरी 19 को अशोक गर्ग पुत्र उमाशंकर गर्ग, मंजू देवी पत्नी गवर्नमेंट और तहसील प्रशासन कर्मचारी सत्यदेव, जगदीश पटवारी की मदद से छवि शंकर पुत्र लक्ष्मी नारायण गर्ग के नोहरे पर अवैध कब्जा कर लिया है । पीड़ित ने उसी दिन बलदेव थाने में तहरीर देकर कार्य को रुकवाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया था । परंतु बलदेव थाने की ने मामले को राजस्व विभाग पर मामला टाल दिया । और कब्जे धारिओ को कब्जा करने की खुली छूट देदी। शिकायत पर उपजिलाधारी महावन उपमा पांडेय के जांज कराने के दौरान जगह की तीन तीन फर्जी रजिस्ट्री पाई गई । जिसमे रजिस्ट्री सम्मिलित हर आदमी की गवाई हुई । जो बीस जनवरी तक पूर्ण हो गई थी। भू माफियो के दबाब के चलते आज तक नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र बघेल ने उप जिलाधिकारी महावन को जांच रिपोर्ट नहीं पहुंचाई है। साथ ही कुछ तहसील कर्मचारियों की वजह से उस जांच को दबाने का प्रयास किया गया जा रहा है। जिसका लाभ कब्जे करने वाले अवैध को लोगों का हो रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सुनवाई पोर्टल पर भी कर दी है। तथा जिले के प्रत्येक अधिकारी को राजस्व विभाग की टीम की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करा दिया गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शीध्र ही मामले के निस्तारण कराने के साथ जमीन जमीन को भू माफियाओं से वापस करानेकी मांग की है। गांव प्रधान श्रीमती नीरज कुमारीं ने बताया कि उक्त जमीन छवि शंकर गर्ग की है। कुछ दबंग लोगो के द्वारा इनकी जमीन पर अबैध कब्जा किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*