हरेकृष्ण गोयल

मांट। राजगोपाल को राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।तहसील के सभागार में इस बाबत राजस्व अमीन संघ की बैठक आयोजित की गई, बैठक में सर्व सम्मति से जगदीश प्रसाद को उपाध्यक्ष, शशिपाल सिंह मंत्री,चन्द्रप्रकाश शर्मा उप मंत्री,लाल सिंह कोषाध्यक्ष, राधेश्याम संगठन मंत्री,ब्रजेश कुमार रावत ओडिटर व गिरीश कुमार संयोजक चुना गया। बैठक की जानकारी जिला उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने दी है






