दीनदयाल जी के बताये मार्ग पर चले – कुलपति
दीनदयाल धाम(फरह)
देवेन्द्र गोस्वामी

पंo दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पंo दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि डाo अरविंद दीक्षित कुलपति डाo भीमराव आम्बेदकर विश्वविद्यालय आगरा ने कहा कि अब विश्वविद्यालय का सत्र और परीक्षा परिणाम नियत समय से हो रहा है, तो वह पंडित जी के विचारों के कारण से ही संभव हुआ है l हमारी सच्ची श्रद्धांजलि दीनदयाल जी को तभी होगी जब हम उनके उनके बताये दर्शन का अनुसरण करेगे और इस समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की भी उन्नति करा कर अपने बराबर खड़ा कर देगें l विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सोनकर उपायुक्त न्यायालय/कार्यालय राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उoप्रo लखनऊ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंडित जी के संस्मरणों को सुनाते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला l हमारे जीवन में सीखने के लिए पंडित जी के विचार प्रेरित करते हैं l सोनकर ने कहा की दिव्यांगजनों के प्रति सहानुभूति रखें, क्योंकि यह कभी भी किसी को भी कभी भी आ सकती हैं l इसलिए दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक सोच रखें l

कार्यक्रम अध्यक्ष बाकें विहारी माहेश्वरी संरक्षक स्मारक समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीनदयाल उपाध्याय के साथ कार्य करने का अनुभव मिला l वह एक महमानव थे l उन्होनें अटल विहारी वाजपेयी जैसा महापुरुष बनाया l
श्रद्धांजलि समारोह में समिति मंत्री नवीन मित्तल, डाo रोशन लाल, समिति निदेशक राजेंद्र कुमार, स्मृति समिति अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, डाo मालती मिश्रा, सीo पीo शर्मा, मनीष गुप्ता, रीना सिंह,नरेंद्र पाठक, बृजमोहन गौड, महीपाल सिंह, लाल सिंह, भीकम सिंह, श्रवण शर्मा, हरीओम गुप्ता, मुकेश शर्मा प्रचार मंत्री, हरी शंकर पाठक, हरेन्द्र सारस्वत, करूणेश त्रिपाठी सहायक आयुक्त दिव्यांगजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे l इस अवसर पर 209 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकल वितरित की गई l
श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता बांके विहारी माहेश्वरी ने, धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार टैंटीवाल अध्यक्ष स्मृति समिति एवं संचालन डाo कमल कौशिक समिति महामंत्री दीनदयाल धाम ने किया l
इससे पूर्व पंo दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक एवं शैक्षिक विचार विषय पर माध्यमिक एवं स्नातक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई l

माध्यमिक वर्ग में पूजा झा, जी जी आई सी परखम प्रथम, विद्या झा जी जी आई सी परखम द्वितीय एवं ज़सवन्त सिंह सेठ प्रेम सुखदास इंटर कालेज फरह तृतीय स्थान पर रहे l स्नातक वर्ग में अखिल मोहन पाठक बीo कामo तृतीय वर्ष, बी एस ए कालेज मथुरा प्रथम स्थान पर रहे l सभी को समिति पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए l
निर्णायक मंडल में डाo श्रीमती सुमति मनौलिया, नरेंद्र पाठक एवं दीपक रहे l
इस अवसर पर निर्मल गंगा अभियान के मिथलेश, शिव शंकर शर्मा, गोपीनाथ, हरेन्द्र, रवीकान्त आदि उपस्थित थे l संचालन डाo कमल कौशिक ने किया l






