खेल को खेल की भावना से खेले- सी. डी. ओ.
दीनदयाल धाम। देवेन्द्र गोस्वामी

पंo दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस पर आयोजित विविध कार्यक्रमों के अंतर्गत आज खेल कूद प्रतियोगिताओं के समापन के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि रामनेवास, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीतना हारना अपनी जगह है l खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए l खेल से शारीरिक स्वास्थ अच्छा रहता है और अच्छे स्वास्थ से मानसिक स्वास्थ अच्छा रहता है l मस्तिष्क एवं स्वस्थ शरीर का आपस में संबंध रहता है l उन्होनें कहा कि सभी को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए शरीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए l
डाo जितेंद्र मलिक, उप शिक्षा निदेशक, आगरा मंडल आगरा ने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि बड़ों के अनुभव आपको सिखाते हैं l ज्ञान की बातें उनसे सीखो और बुद्धिमान बनो l छात्रों से कहा कि दिनचर्या सही रखो, दैनिक कार्य समय पर और पढ़ाई कार्य समय पर करें l साथ ही ग्रह कार्य में अपने माता – पिता का सहयोग करें l
इससे पूर्व पुरस्कार वितरण समारोह का उदघाटन रामनेवास मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, डाo जितेंद्र मालिक, उप शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा, राजेंद्र कुमार, निदेशक, पंo दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, दीनदयाल धाम, अशोक कुमार टैंटीवाल, अध्यक्ष, पंo दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति, दीनदयाल धाम फरह, डाo कमल कौशिक समिति महामंत्री आदि ने माँ सरस्वती जी, पंo दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया l

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार निदेशक पंo दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, अशोक टैंटीवाल अध्यक्ष स्मृति समिति, सीo पीo शर्मा सर्व व्यवस्था प्रमुख, मनीष गुप्ता, रीना सिंह,नरेंद्र पाठक, बृजमोहन गौड, रीना सिंह, सुरेश तरकर, लाल सिंह, हरीओम गुप्ता, मुकेश शर्मा प्रचार मंत्री, हरी शंकर पाठक, हरेन्द्र सारस्वत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
समारोह की अध्यक्षता डाo जितेंद्र मलिक, उप शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने, धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार टैंटीवाल अध्यक्ष स्मृति समिति एवं संचालन डाo कमल कौशिक महामंत्री,स्मृति महोत्सव समिति ने किया l
आज खेल कूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं के 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन मुकदम विहारी लाल इंटर कालेज महुअन प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर देवजीत मौनी बाबा इंटर कालेज फरह एवं तृतीय स्थान पर रवि सेठ प्रेम सुखदास इंटर कालेज फरह रहे l 3000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राजवती जवाहर इंटर कालेज प्रथम, चंचल तौमर द्वितीय स्थान पर एवं तृतीय स्थान पर मीनेश पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम रहीं l 600 मीटर बालक दौड़ में पवन ओम प्रकाश इंटर कालेज बलरई ने प्रथम, सोनू सेठ प्रेम सुखदास इंटर कालेज फरह ने द्वितीय, कोमल मुकदम विहारी लाल इंटर कालेज महुअन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरती पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु सेठ प्रेम सुखदास इंटर कालेज फरह ने प्रथम, गौरव मुकदम विहारी लाल इंटर कालेज महुअन ने द्वितीय एवं अरुण मौनी बाबा इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सोनम शर्मा पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l
लम्बी कूद बालक वर्ग में भोला सेठ प्रेम सुखदास इंटर कालेज… Read more






