सत्य प्रकाश निगम पीडीयू समाचार

फरह।कस्बे में चोरों के हौसले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।नगर पंचायत कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय के मैन दरवाजे का ताला तोड़ बैटरी को ही पार कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त पचौरी ने बताया बीती रात कस्बा में सन्नाटा हो जाता है इसी बीच मौका पाकर नशेबाज चोरों ने इसको अंजाम दिया होगा। हालांकि इस संबंध में तहरीर भी दे दी गई।






