MANT-एक्सप्रेस वे पर हादसे में सास बहू की मौत, तीन गंभीर

हरेकृष्ण गोयल
शादी में शामिल होने जा रहे थे, बिहार 

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे  एक बार फिर ब्लैक सन्डे साबित हुआ। रविवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार झपकी में अनियंत्रित होने पर नौहझील क्षेत्र में गांव अवाखेड़ा के समीप अंडरपास पुलिया में टकरा गई। जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यमुना एक्सप्रेस वे पर महेन्द्रा टीयूवी कार रविवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 61 के समीप चालक की झपकी में अनियंत्रित होने पर कार अंडरपास के डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में कार में सवार किरण देवी (43) पत्नी परमानन्द एवं गगिया देवी (85) पत्नी रामदयाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि परमानन्द पुत्र जानकी प्रसाद, रामपारस पुत्र जंगली प्रसाद एवं राजकिशोर पुत्र भरत शाह निवासी महावीर एंकलेव उत्तम नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए जिन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिवा। सूचना पर नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। हादसे के शिकार कार सवारों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलने पर परिजन एवं परिचित भी अस्पताल पहुंच गए। जहां हालत गंभीर देख घायलों को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। बताया गया है कि दिल्ली में रह रहे कार सवार रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के सिवान जा रहे थे। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*