MATHURA-बोर्ड परीक्षा छोड़ छात्रा ने प्रेमी को शादी के लिए बुलाया

-क्षुब्ध छात्रा कोतवाली पहुंच गई
___पी डी यू समाचार ____

यूपी बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली छात्रा परीक्षा केंद्र पहुंचने के बजाए अपने प्रेमी से मिलने के लिए स्वार आ पहुंची। उसने प्रेमी को कॉल की, लेकिन वह बहानेबाजी कर गया। इससे क्षुब्ध छात्रा कोतवाली पहुंच गई और प्रेमी से शादी कराने पर अड़ गई। सूचना मिलने पर प्रेमी युगल के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। लगभग तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद शादी के आश्वासन पर वह मानी, जिसके बाद परिजन के साथ घर जाने को राजी हो सकी।
उपनगर मसवासी की युवती इंटर की छात्रा है। बताते हैं कि उसका प्रेम प्रसंग स्वार निवासी युवक से चल रहा है। युवती की गुरुवार को सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में परीक्षा थी। वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली। उसने अपने प्रेमी को कॉल कर स्वार में मिलना तय किया। इस तरह युवती परीक्षा देने कॉलेज पहुंचने के बजाय स्वार पहुंच गई। यहां उसने अपने प्रेमी को कॉल की। बातचीत के दौरान युवक ने टाल-मटोल शुरू कर दी। युवक मिलने नहीं आया तब वह कोतवाली पहुंच गई। महिला डेस्क पर उसने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताते हुए प्रेमी से शादी कराने की बात की। महिला डेस्क ने कोतवाल सुधीर कुमार को मामले की जानकारी दी।
कोतवाल ने युवती और युवक के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। इससे पूर्व एक दारोगा ने युवक से मोबाइल पर बात की, लेकिन वह कोतवाली आने को तैयार नहीं हुआ। परिजनों के सामने ही युवती अपने प्रेमी से शादी कराने पर अड़ गई। इस बीच दोनों परिवारों ने कुछ माह बाद परंपरागत ढंग से शादी कराने की सहमति जताई। इसके बाद युवती मान गई और अपने परिजनों के साथ घर चली गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*