-मथुरा के होटल में किया युवती के साथ दुष्कर्म।

मथुरा। फेसबुक पर महज तीन दिन पहले ही बने दोस्त ने अपनी महिला दोस्त की इज्जत को तार-तार कर दिया। घटना रिफाइनरी के कदंब विहार स्थित श्रीजी गैस्ट हाउस की है। श्रीजी गेस्ट हाउस के कमरे में कुकृत्य को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार झांसी की रहने वाली एक युवती की आगरा के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई।

दोनों की फोन पर बात हुई इसके बाद युवती कदंब बिहार स्थित श्रीजी गैस्ट हाउस आ गई। युवती से मिलने के लिए आगरा से उसका पुरूष मित्र भी आ गया। बाद में युवती ने यूपी 100 डायल पर अपने साथ दुष्कर्म की सूचना दी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।






