– राधाकुंड देहात प्रधान पति क खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया
__शौचालय बनवाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप
भरत लाल गोयल ब्यूरो चीफ पीडीयू समाचार

राधाकुंड- देहात के दर्जनों बाशिंदों ने पंचायत भवन में एडीओ का घेराव कर प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल नाथ पर शौचालय बनवाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की।राधाकुंड देहात के प्रधान पति के खिलाफ कई दिनों से ग्रामीणों की मिल रही शिकायत पर शनिवार को एडीओ सजीव कुमार लोगों की समस्या सुनने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग नगला सांखी पंचायत भवन पर पहुंचे। राधाकुंड देहात के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधान पति विजय कुमार नाथ पर शौचालय बनवाने के नाम पर दो हजार रुपये लेने, नरेगा का रुपया न देने व झूठे मुकदमों में फंसवाने के आरोप लगाते हुए एडीओ को पूरे मामले से अवगत कराया और कुछ शिकायती-पत्र भी सौंपे। ग्रामीणों का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब एडीओ शिकायतों की लीपापोती करने लगे। दर्जनों ग्रामीणों ने एडीओ का घेराव कर हंगामा किया और राधाकुंड देहात प्रधान पति कब खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण प्रधान पति की रुपये मांगने वाली वीडियो दिखा रहे थे और कुछ कागजात भी दे रहे थे। हंगामे के चलते एडीओ पूरी शिकायत सुने बिना ही चले गए। नगला पंजाबी निवासी राजकुमार ने बताया कि राधाकुंड देहात में रुपये देने वालों के ही शौचालय बनाए जा रहे हैं, वहीं दबंगई दिखाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राहुल शरण, ब्लॉक कर्मचारी पंकज, सभासद रूपकिशोर, रामनारायण, राजेन्द्र, प्रेमसिंह, राजकुमार, मुरारी लाल, सुरेश पाल, चरण सिंह, हरिओम, धर्मवीर, जवाहर सिंह, लोकेंद्र, मनोज, राजेश, रणवीर ,राजेन्द्र आदि लोग मौजूद थे।






