FARAH-100 मीटर बालक फर्राटा दौड़ में रोहित प्रथम

– बालिका दौड़ में अंजलि, एस टैगोर अकादमी महुअन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
____भरत लाल गोयल ब्यूरो चीफ पीडीयू समाचार_____


आज खेल कूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कक्षा 6, 7, एवं 8 जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं के 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालिका में अंजलि, एस टैगोर अकादमी महुअन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सोनिया, पूo माo विo रहीमपुर एवं तृतीय स्थान पर गुंजन पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर, दीनदयाल धाम रही l 100 मीटर बालक फर्राटा दौड़ में रोहित एस टैगोर अकादमी महुअन प्रथम एवं सौरभ पूo माo विo बिसू तृतीय स्थान पर रहे l
200 मीटर बालक दौड़ में वंश एस बी पचौरी जूनियर स्कूल फरह ने प्रथम, शिव चौहान पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम ने द्वितीय, सुरेंद्र मुकदम विहारी लाल जूनियर महुअन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंजलि, मुकदम विहारी लाल जूनियर महुअन ने प्रथम, सुमन पूo माo विo रहीमपुर ने द्वितीय एवं गुंजन पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गजेंद्र सरस्वती शिशु मंदिर बेरी ने प्रथम, ध्रुव एस बी पचौरी जूनियर स्कूल फरह ने द्वितीय एवं शिवम चौहान पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंजलि मुकदम विहारी लाल जूनियर स्कूल महुअन ने प्रथम, मधु पूo माo विo छड़गांव ने द्वितीय एवं मनीषा पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l लम्बी कूद बालक वर्ग में जितेंद्र पूo माo विo रहीमपुर ने प्रथम, लखन मुकदम विहारी लाल जूनियर महुअन ने द्वितीय एवं डोरी लाल सरस्वती शिशु मंदिर बेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l लम्बी कूद बालिका वर्ग में अंजलि एस टैगोर अकादमी महुअन ने प्रथम, सोनिया पूo माo विo रहीमपुर ने द्वितीय एवं रीना पूo माo विo बिसू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
निर्णायक मंडल में मुकेश शर्म, प्रचार मंत्री, रवीकान्त, राकेश बाबू, नटवर सिंह, गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*