DEENDAYAL DHAM-दीनदयाल जी का एकात्ममानव वाद, वाद नही बल्कि एक दर्शन :पेंसिया

-पंo दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता शुरू
-एसo डीo एमo मांट ने किया खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
_____भरत लाल गोयल ब्यूरो चीफ पीडीयू समाचार____


दीनदयाल धाम(फरह)l पं दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस पर आयोजित विविध कार्यक्रमों के अंतर्गत आज खेल कूद प्रतियोगिताओं का उदघाटन ठाo कारिंदा सिंह, विधायक गोवर्धन विधान सभा,राजेंद्र पेंसिया आईoएoएसo, उप जिलाधिकारी मांट, राजेंद्र कुमार, निदेशक, पंo दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, दीनदयाल धाम, फरह, डाo रोशन लाल उपाध्यक्ष स्मारक समिति, अशोक टैंटीवाल, अध्यक्ष, पंo दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति, दीनदयाल धाम फरह, डाo कमल कौशिक समिति महामंत्री आदि ने माँ सरस्वती जी, पंo दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया l


उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डाo राजेंद्र पेंसिया आईoएoएसo एवं उप जिलाधिकारी मांट ने कहा कि पंo दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्ममानव वाद, वाद नही बल्कि वह एक दर्शन है l जो कि जीवन की दिशा देता है , जो संपूर्ण ब्रह्मांड की संकल्पना है l उन्होनें खिलाड़ियों से कहा कि खेल मतलब अनुशासन है l अनुशासन को पं दीनदयाल जी ने अपने जीवन में अपनाया था l प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन अपने जीवन में अपनाना चाहिए l
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार निदेशक, डा रोशन लाल उपाध्यक्ष समिति, अशोक टैंटीवाल अध्यक्ष स्मृति समिति, सीo पीo शर्मा सर्व व्यवस्था प्रमुख, ठा महीपाल, मनीष गुप्ता, रीना सिंह, हेमराज सिंह, हरी शंकर पाठक, हरेन्द्र सारस्वत, राज़ दर्शन पचौरी, रवीकान्त, राकेश बाबू, नटवर सिंह, गौरव वर्मा एवं श्रीमती साधना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
समारोह की अध्यक्षता डाo रोशन लाल ने, धन्यवाद ज्ञापन अशोक टैंटीवाल अध्यक्ष स्मृति समिति एवं संचालन डाo कमल कौशिक स्मृति महोत्सव समिति ने किया l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*