पी डी यू समाचार
-भारत में तीनसौ करोड़ जनता को अक्षय पात्र संस्था के माध्यम मिल चुका है भोजन*
-भारतीय जनता पार्टी का मथुरा में ग्यारह फरवरी को बाजेगा ढंका विपक्षियों के उड़ेंगे होश

मथुरा | भगवान कृष्ण की पावन भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेली कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बच्चों से संवाद करेंगे। इनमें अक्षयपात्र के बेंगलूरू, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी केंद्र में बच्चों को मौका दिया गया है, जबकि 33 केंद्रों के बच्चे टेली कॉन्फ्रेंस देख सकेंगे। इसके लिए अक्षयपात्र परिसर में संचार कंपनी द्वारा इंटरनेट लाइन बिछाई गई है।प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी की सुबह 11:25 बजे वृंदावन के अक्षयपात्र पहुंचेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के समीप बनाए गए भोजन कक्ष में जाएंगे। यहां पहले से मौजूद ब्रज के 20 बच्चों को भोजन परोसने के बाद उनके साथ भोजन भी करेंगे। फिर आयोजन स्थल से ही प्रधानमंत्री बच्चों से संवाद करेंगे।वहीं गुरुवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अधिकारियों ने अक्षय पात्र में डेरा डाल दिया। शुक्रवार की सुबह होते ही कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक भरे बारिश के पानी की निकासी के प्रयास शुरु कर दिए गए। पंपिंग मशीनों के माध्यम से पानी को निकाला गया।अक्षयपात्र परिसर में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री सहित एसपीजी के तीन हेलीकॉप्टर पास ही उतरेंगे, जबकि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए 50 मीटर दूरी पर हेलीपैड बनाया गया है। देर शाम एसपीजी के एआईजी डीएस रावत और उनकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।तीन अरब भोजन थालियों का महा महोत्सव मना रहे अक्षय पात्र में 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अक्षयपात्र फाउंडेशन के पदाधिकारी जुट गए हैं।
अक्षयपात्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने बताया कि फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित द्वारा दिए गए आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को अक्षय पात्र मिड-डे मील की तीन अरब थालियों के महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।






