MATHURA-स्कूली बच्चों ने खेल खेल में समझे सड़कों पर चलने के नियम

MATHURA – BREAKING
सकारात्मक जादूगर का कमाल

:- विख्यात जादूगर वी सम्राट ने अपने जादू के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मथुरा:- 30 वा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत चौथे दिन बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ज्ञानदीप स्कूल मथुरा में मेरठ से पधारे विख्यात जादूगर वी सम्राट ने अपने जादू के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

इस अवसर पर बच्चों ने जादूगर से अपने प्रश्नों के उत्तर भी समझे कि किस तरह सड़क पर यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने आप को और दूसरे लोगों को किस तरह सुरक्षित कर सकें। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते कहा आज जरूरत है कि हम रोड पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों का भी ख्याल रखें । एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार सिंह एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मोहन स्वरूप भाटिया ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित धर्मेंद्र शर्मा दिनेश वर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*