-एनएसएस के विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
– यमुना घाट के तुलसीवन में स्वयंसेवकों ने लगाये पौधे
– यमुना मिशन के कार्यों की सराहना की
परीक्षित कौशिक

गोवर्धन। बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय के निर्देशन में 51 प्रकार के अलग-अलग ओषधीय वृक्ष लगाये गये।
कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने सभी छात्र – छात्रयो को शपथ दिलाई के अपने जन्मदिन पर प्रत्येक स्वयंसेवक एक पौधा अवश्य लगाएगा। और उसकी पूरी देखभाल करेगा।
यमुना मिशन के राजीव कुमार व अनिल फौजदार ने एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की।
प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार सिंह व डॉ. पूनम सिसोदिया ने यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं का दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया। व उनका आभार व्यक्त किया।

बीएड प्रभारी धीरज कौशिक ने बताया कि पेड़-पौधे हमको आॅक्सीजन रूपी प्राण वायु देते हैं। इसीलिए पेड़ों को बचाना पुत्र को बचाने के बराबर है।
विशेष शिविर में वृक्षारोपण का महत्व बताया कि देश का प्रत्येक व्यक्ति अगर वृक्षों को बचाने और पौधों को लगाने की पहल करे तो हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषण का स्तर कम होगा और कैंसर जैसी भयानक बीमारियों से बचा जा सकेगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय, राजीव कुमार सिंह, राजू भाई, ललित शर्मा, ज्योति, नीशू, चंचल, मंजू, रागिनी, काजल, कामिनी, मोनिका, लक्ष्मी, सलोनी, मदनमोहन, गोपीनाथ, गिर्राज, कन्हैया, आदि थे।






