GOVARDHAN-बाबूलाल महाविद्यालय एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर राल में प्रारम्भ

– ग्राम राल में बाबूलाल महाविद्यालय एनएसएस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर दयाल व अन्य।

– ग्राम राल में जन जागरूकता रैली निकालते बाबूलाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं

– बाबूलाल महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्राम राल में निकली जागरूकता रैली

– स्थानीय लोगों ने किया स्वयं सेवकों के स्वागत

– हाथों में तख्तियाँ लेकर किया ग्राम राल वासियों को जागरूक

गोवर्धन:- किसान इंटर कालेज राल में गुरुवार को बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम राल में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभांरभ धूमधाम से किया गया।
जिसमें ग्राम राल के प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर दयाल व किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र सारस्वत द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
रैली में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर किसान इंटर कॉलेज राल से जन जागरूकता रैली की शुरूआत की।


रैली ग्राम राल के मैन बाजार, थोक भोज मोहल्ला, थोक दादू मोहल्ला, थोक कुबेर मोहल्ला, होली मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, सैनी गली आदि जगहों पर बेटी नही बचाओंगे तो बहु कहां से लाओगे.. बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, क्लीन राल ग्रीन राल, हम सबने ठााना है भारत स्वच्छ बनाना है, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घरकी, एक पुत्र दस वृक्ष समान आदि के नारे रैली में लगाये।
जैंत पुलिस चौकी से हल्का इंचार्ज दिगम्बर सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा राल में निकाली गई जागरूकता रैली की प्रशंशा की।
वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने कहा ग्राम राल में सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान जन जागरूकता, वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा, रक्तदान, एंव नुक्कड़ नाटक, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा स्थानीय लोगों में जागरूकता लायी जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन बीएड़ विभागध्याक्ष डाॅ. धीरज कौशिक ने किया।
प्राध्यापक योगेन्द्र प्रसाद गोयल ने आगुंतकों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्राध्यापिका डॉ. पूनम शिशोदिया, पुर्णिमा सोलंकी एडवोकेट ने व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

विशेष शिविर के शुभारंभ पर समाजसेवी पूर्व प्रधान ब्रजकिशोर, जवाहर सिंह, भूपेन्द्र ठाकुर, श्याम नेता
दिनेश केसरवानी, सतीश कुमार, गोपाल भारद्वाज, मो. वसीम, कौशलेन्द्र, विक्रम, नारायण प्रसाद, तेजसिंह, परमानंद, राकेश, घनश्याम, दामोदर, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*