पीडीयू समाचार

अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई. ये महिला असल में थाना गोवर्धन की रहने वाली 20 वर्षीय शशी है. आपको बता दें कि बीती रात थाना गोवर्धन के अंतर्गत आने वाले गांव रामनगर में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. कि तभी शशी रात को करीब 1:30 बजे शौच के लिए बाहर आए. शौच करने के बाद शशि ने देखा कि कुछ लोग गांव में भैंसों को चोरी कर कर ले जा रहे हैं. शशि इससे पहले को सोच समझ पाती कि चोरों ने शशि के मुंह पर कपड़ा रख दिया और गर्दन काट दी. उसके बाद चोर भैसे को लेकर भाग खड़े हुए. जैसे ही घटना के बारे में परिजनों को पता चला तो. शशि को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए घायल शशि ने बताया कि अगर चोर दोबारा मेरे सामने आकर कुछ बोलेंगे तो में निश्चित तौर पर मैं उन्हें पहचान लूंगी.






