भरत लाल गोयल ब्यूरो चीफ पीडीयू समाचार
-जेग टोंग चीन से व एंटोनियो अमेरिका से आये मथुरा

मथुरा:-जिला कुश्ती संघ मथुरा व अखाड़ा शिवशक्ति के तत्वाधान में भानु प्रताप सिंह बीजेपी नेता के सहयोग से 5 फरवरी को मथुरा जिले के कस्बा शेरगढ़ में खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया ,इस प्रतियोगिता के आयोजक खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान व जिला केसरी सतीश पहलवान जटवारी ने बताया, हमारे बड़े भाई दिल्ली निवासी दीपक अनसुइया के सहयोग से मथुरा की भूमि पर दो विदेशी पहलवानो को उतारा गया जिनका कमेटी द्वारा पगड़ी , माला , पटुका , तस्वीर भेंट कर सम्मान किया साथ ही चीन से आये जेग टोंग की कुश्ती श्यामबीर पहलवान मथुरा से कराई गई जिसमें 10 मिनट तक कड़ा मुकाबला चला| कुश्ती बराबरी पर छुड़ा दी गई | अमेरिका से आये एंटोनियो की कुश्ती मथुरा के कलुआ पहलवान से कराई गई जिसमें कलुआ पहलवान ने अमेरिकी पहलवान को पांच मिनट में चित कर दिया दोनों विदेशी पहलवान बृज में कुश्ती लड़ कर बहुत प्रसन्न हुए और सभी से गले मिलकर भाई चारे का संदेश दिया | सभी देशी व विदेशी पहलवानो का ठाकुर भानु प्रातप सिंह विजेपी नेता ,जिला कुश्ती संघ के अध्य्क्ष हरिओम चतुर्वेदी , ठाकुर यशवीर सिंह राघव , धर्म सिंह , वरिष्ठ पत्रकार विष्णु पहलवान , वीरेंद्र मास्टर , यूपी केसरी सोहनलाल पहलवान , एसओ साहब प्रदीप कुमार , उम्मेद ख़लीपा , भूपेंद्र मिश्रा , रामकिशन कोच साहब , रिंकू पहलवान , रितिक पहलवान , शीशपाल पहलवान आदि ने नगद धनराशि देकर सम्मान किया यह जानकारी अखाड़ा शिवशक्ति के मीडिया प्रभारी लक्ष्य अरोरा ने दी






