हरेकृष्ण गोयल

मांट। कई दशकों से गौ सेवा में जुटे और कई गौशालाएं संचालित करने वाले दिगम्बर नागा बाबा गुरुवार को गौलोक वासी हो गए। शुक्र वार को विधि विधान से उन्हें भूमि समाधि दी जाएगी।कई माह से गम्भीर बीमारियों से घिरे सीता मढ़ी बिहार के मूल निवासी नागा बाबा ने गुरुवार सुबह वृन्दावन के रामकृष्ण सेवाश्रम में आखिरी सांस ली।बाबा के शरीर त्यागने की खबर सुनते ही उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में लोग मांट राजा में यमुना किनारे उनकी गौशाला पर पहुंच गए। और उनके अंतिम दर्शन किए।दोपहर बाद बाबा के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर पूरे कस्बा में भृमण कराया गया।गौशाला से जुड़े रुद्रगिरी महाराज ने बताया कि बाबा के पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ गौशाला में रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें भूमि समाधि दी जाएगी। वहीं बाबा के परिजन सुबोध कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार को समाधि के वक्त कई बड़े राजनेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।






