सुरीर के लक्ष्मणपुरा की घटना
मांट। हरेकृष्ण गोयल

घर के सामने गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गयी।
सुरीर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा में वुधवार की सुबह साहिद;30द्ध के घर के सामने पड़ोसी रमेश की पुत्री ने गोबर डाल दियाएजिसकी शिकायत साहिद ने रमेश के घर जा कर की थीएजो रमेश के परिजनों को नागवार गुजरी।और एक राय होकर साहिद के घर पर हमला बोल दिया। और साहिद पुत्र अलीशेरएमुन्ना पुत्र सहजा और साहिद के भाई आस मोहम्मद व चाँद मोहम्मद को मारपीट कर घायल कर दिया।जिसमें साहिद को गम्भीर चोटें आने पर आगरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
शाहिद के भाई चांद मुहम्मद की तहरीर के आधार पर रमेशएबाल किशन पुत्र मेवारामएभोला उर्फ मनोजएरविकरणए नितिन पुत्र रमेशएधीरजएडालचंद पुत्र बालकिशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुरीर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।






