MATHURA-यमुना एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, 3 की मौत

– डेढ दर्जन सवारियां हुईं घायल, मथुरा और नोएडा के अस्पताल में कराए दाखिल
भरत लाल गोयल


—————————————–
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोलप्लाजा के समीप मैनपुरी से नई दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे तीन लोग मौके पर ही काल के गाल में समा गए। डेढ दर्जन सवारियां घायल हो गईं।
मैनपुरी से एक निजी बस दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी उसका मांट टोल प्लाजा के समीप अचानक संतुलन बिगड गया और पलट गई। पीछे से आ रही वैगनआर कार का भी संतुलन बिगड गया और वह बस में जा घुसी। कार में सवार बदरपुर दिल्ली निवासी राजकिशोर 35 वर्ष,उसका पुत्र प्रियांशु 11वर्ष और बस में सवार जगतराम पुत्र रामस्नेही निवासी फतेहपुर कन्नौज की मौत हो गई। बस में सवार डेढ दर्जन सवारियां जख्मी हो गईं। उनको मथुरा और नोयडा के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा कर यातयात को सुचारू किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*