NEW DELHI-अभी लोकसभा के चुनाव हुए तो एनडीए को होगा घाटा

– एक टीवी चैनल के सर्वे में आ रहे चैंकाने वाले पोल
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर


——————————————
यदि अभी लोकसभा चुनाव हुए तो यूपीए को ज्यादा बढत मिलेगी। एनडीए दो सौ से कम सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। यह चैंकाने वाले पोल दिए हैं एक टीवी चैनल ने। चैनल ने विभिन्न भागों मे ंसर्वेक्षण कर पोल का दावा किया है। उसने अपने सर्वे में हर राज्य में एनडीए का घाटा दिखाया है। लेकिन सत्ता प्राप्ति में उप्र को भी अहम माना है। उसने माना है कि
केंद्र की सत्ता की बागडोर किसके हाथ आएगीए ये तय करने में सबसे अहम है उत्तर प्रदेश। मायावती और समाजवादी पार्टी ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है और कांग्रेस को अपने गठबंधन से बाहर रखा है। नए समीकरण से बीजेपी को बड़ा नुकसान है इसमें कोई दो राय नहींए लेकिन कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला। इंडिया टीवी सीएनएक्स के ओपीनियन पोल में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से बीजेपी को इस बार 28 सीटों से संतोष करना पड़ेगाए जबकी बीएसपी को 20 सीटें मिल सकती हैंए पिछले चुनाव में बीएसपी का खाता भी नहीं खुला थाए समाजवादी पार्टी को 27 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को गांधी परिवार की सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। यहां अन्य के खाते में सिर्फ तीन सीटें जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*