MATHURA-घायल हाइना को वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया

– आगरा से दो अजगर भी रेक्स्क्यू टीम ने पकडे
भरत लाल गोयल


—————————————–
आगरा। वाइल्ड लाइफ एसओएस की उपलब्धियों से कोई प्रसन्न हो या न हो। किन्तु वन्यजीव जरूर गदगद हैं। बीते दिन एसओएस की पांच सदस्यीय टीम ने भरतपुर-धौलपुर सीमा पर स्थित सरेंधी गांव से बुरी तरह घायलावस्था में एक हाइना यानी सियार को बचाया।
टीम को सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव के आसपास एक हाइना यानी सियार घूम रही है। संभवत ग्रामीणों ने उसे घायल कर दिया था। सूचना पर वाइल्ड लाइफ एसओएस की पांच सदस्यीय रेस्क्यू टीम पिंजरे के साथ समीपवर्ती गांव के जंगल में पहुंची और हाइना को सुरक्षित पकड कर चुरमुरा स्थित केन्द्र पर ले आए । यहां पशुचिकित्सा केन्द्र पर उसका पूरे दिन इलाज किया। एसओएस के वेटेरिनरी सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर डा इलारिया ने बताया कि हाइना के अगले दाएं पैर में घाव के साथ एक आंख की पुतली नष्ट हो गई थी। उसके सिर में भी गंभीर चोट थी। पैरों में फ्रेक्चर्स थे। लग रहाहै कि ग्रामीणों ने उसकी यह दशा की होगी। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
वहीं आगरा के कुकथला गांव के समीप एसओएस वाइल्ड लाइफ की दो सदस्यीय टीम ने आठ फुट और पांच लम्बे दो अजगरों को भी सुरक्षित पकडकर उनके प्राकृतिक आवास में छोडा है। एमडी बैजूूराज ने बताया कि रेक्स्यू टीम की सफलता पर ग्रामीणों में जागरूकता बढ रही है। व ेअब एसओएस को सीधे इमरजेंसी काॅल कर समस्या से अवगत करा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*