AGRA-फतेहपुर सीकरी के शिवमन्दिर में 12 और 9 फुट लम्बे 2 पायथन मिलने से फैली सनसनी

  • वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने सुरक्षित पकडा

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर

आगरा। फतेहपुर सीकरी के जेनपुरा गांव के शिवमन्दिर में बीते दिन अचानक दो अजगर सांप निकलने से भगदड मच गई। पायथन 12 और 9 फीट लम्बे थे। ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो सदस्यी टीम ने सावधानी पूर्वक इंडियन राॅक प्रजाति के अजगरों को सुरक्षित पकडा और केन्द्र पर लेकर आए। इस दौरान दर्शकों की भीड जमा रही।

एसओएस के एमडी बैजूराज ने बताया कि अचानक मन्दिर मे ंदो अजगर सांप कहीं से निकल आए। एक सांप 12 फुट लम्बा और लगभग 30 किलोग्राम भार का था। दूसरा 9 फुट लम्बा और 18 किलोग्राम वजन का था। पाइथान को देखकर दर्शकों के हलक सूख गए। वे किसी भी दर्शक पर अटैक कर सकते थे। सूचना पर दो सदस्यीय टीम मौके पर भेजी गई। 40 मिनट में दोनों पाइथन को सुरक्षित पकड लिया गया और चुरमुरा स्थित केन्द्र पर ले आए, जहां से उन्हे मेडीकल आव्जरवेशन के पश्चात उनके प्राकृतिक आवास में छोड दिया गया। एसओएस के सहसंस्थापक कार्तिक नारायण कहते हैं कि कुछ समय से लोगों में जागरूकता की वृद्वि हुई है। व ेअब स्वंत मामलों को निपटाने के बजाय हमारे बिशेषज्ञों को काॅल करते हैं। यह एक अच्छी बात है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*