- 3 युवक उसे खींच ले गए खेत में और बारी बारी से किया दुष्कर्म
- संजली हत्याकांड के बाद फिर खौफनाक दास्तां आई उभरकर
- इसी माह शादी होने जा रही है युवती की शादी
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र में एक युवती को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। परिजनों को खेत में अधजली अवस्था में युवती के मिलने से सनसनी फैल गई है। तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीडिता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 1 जनवरी को सुवह नित्यक्रिया को घर से गई थी। तभी गांव के तीन युवकों ने उसे शाल गले में डालकर खेतों में खींच लिया और उसके साथ बारी बारी से गेंगरेप किया। घिनौनी बारदात के बाद तीनों ने युवती को शिकायत न करने के लिए धमकाया। लेकिन युवती उनके डर के सामने नहीं झुकी और उसने बिरोध किया तो तीन युवकों ने उसको जिंदा आग लगा दी और उसे जलता हुआ छोडकर वहां से भाग गए। पीडिता ने किसी तरह गीले खेत में लोटकर आग बुझाई। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूढने निकले। वह गांव के मन्दिर के पास नग्न और जली हुई अद्र्वचेतन स्थिति में मिली। परिजनों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में मामला गांव स्तर पर निपटाने के लिए गुरूवार को पंचायत भी चली। लेकिन पंचायत में कोई हल नहीं निकला तब पीडित परिजन थाने पहुंचे और जमकर हगामा काटा। बता दें कि युवती की इसी माह शादी होनी है, यह जानकारी युवकों को पहले से थी। एसएसपी आगरा अमित पाठक ने बताया कि पीडिता के परिजनों ने तीन युवकों को नामजद कर तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।







