AGRA-आगरा में मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से मचा हडकम्प,सभा की तैयारियों का जायजा लिया

भरत लाल गोयल

आगरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बीते दिन अचानक आगरा पहुंचे तो आला अधिकारियों में हडकम्प मच गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में एक चूक भी हो गई। एक युवक उनकी गाडी के पास पहुंच गया। हालांकि उसको बाद में पकड लिया गया।
मुख्यमंत्री श्री योगी 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मीना बाजार में होने वाली सभा का निरीक्षण करने आए थे। साथ ही गंगाजल प्रोजेक्ट को भी देखना था।
उनके अचानक आने से आला अधिकारियों और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्हाल रहे अधिकारियों में हडकम्प मच गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में थोडी सी चूक भी दिखी। एक युवक उनकी गाडी के समीप आ गया। अधिकारियों ने आननफानन में उसे गिरफतार कर लिया। मुख्यमंत्री के आकस्मिक दौरे के दौरान एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया भी मौजूद रहे। केाठी मीनाबाजार के बाद मुख्यमंत्री कैलाश गए, जहां उन्होने गंगाजल प्रोजेक्ट का भी मुआयना किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*