– 8 गंभीररूप से घायल, धमाके के कारणों की हो रही जांच
भरत लाल गोयल, चीफन्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
दिल्ली/ के मोती नगर इलाके में स्थित पंखे की फैक्ट्री में अचानक बिस्फोट से 7 लोग मौत के मूंह में समा गए और 8 लोगों को गंभीरावस्था मे अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। बीती रात पंखे बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक बिस्फोट हो गया। बिस्फोट सिलेण्डर के फटने से हुआ। सिलेण्डर कैसे फटा इसके बारे मे अभी तक पता नहीं लग सका है। बिस्फोट के धमाके के साथ फैक्ट्री की इमारत भरभराकर गिर गई। इससे उसमें काम कर रहे लोग उसके मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहंचे आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एमडीआरएफ और फायरबिग्रेड को सूचना दी। थोडी देर में एमडीआरएफ और फायर कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। 8 लोग घायल हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है







