LUCKNOW-बिजिलेंन्स घूस मांगने की शिकायत पर खुद दर्ज करेगी केस

अमित उपाध्याय,एडिटर PDU समाचार,लखनऊ


लखनऊ-प्रदेश सरकार ने सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

अब दस जिलों में एसपी विजिलेंस के कार्यालयों को थाने का दर्जा दिया गया है, उनमें एसपी विजिलेंस लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, कानपुर, झांसी, आगरा, मेरठ के दफ्तर थाने बन गए हैं। इन थानों में अब विजिलेंस के अधिकारी रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
इस फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। प्रदेश में विजिलेंस को सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई का अधिकार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*