
सैंकड़ों लोगों को जरूरत के हिसाब से वितरित किए वस्त्र
परीक्षित कौशिक,सीनियर रिपोर्टर,मथुरा,PDU समाचार
चौमुहाँ। सामाजिक संगठनों द्वारा नव वर्ष अनूठे अंदाज में मनाया गया। संगठनों के पदाधिकारियों ने जरुरतमन्द लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। संगठन भारतीय जनसेवक संघ व सहज सहयोग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गाँव चौमुहाँ, अकबरपुर, आझई, रेलवे लाइन पर रह रहे गरीब लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। यहाँ जरुरतमन्द छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक स्वेटर, जैकेट, टोपा, पेंट-शर्ट, साडी इत्यादि गर्म वस्त्र दिए। जनसेवक संघ के संस्थापक सौरभ सिसोदिया ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। संगठन द्वारा समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं। सहज सहयोग वेलफेयर सोसाइटी से रामदेवसिंह ने बताया कि गरीब लोगों में वस्त्र वितरण कर बहुत अच्छा महसूस हुआ है। इससे लगता है कि कोई खुशी छोटी या बड़ी नही होती। बस समाज को खुश करने के कार्य करते चलो। इस मौके पर जनसेवक संघ से लोकेश सिसोदिया, कृष्णा सिसोदिया, हरीश शर्मा, भरत सिसोदिया, राहुल शर्मा, हरेन्द्र सिसोदिया, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, समाजसेवी भरत सिसोदिया, अशोक, वेलफेयर सोसाइटी से जेपी सिंह, करण गौड़, केशव देव, ओपी सैनी, संजय यादव, सतदेव सिंह, महेंद्र सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।





