NEW DELHI-पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में RS 100 Coin का स्मारक सिक्का जारी

तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजपेयी को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

नई दिल्ली PDU NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उनके जन्मदिन से ठीक पहले जारी किया गया है। संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में वाजपेयी के खास सहयोगी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को हर साल ‘सुशासन दिवस’ मनाया जाता है। वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*