AGRA-मृतका संजली के घर पहुंचे डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा

-कितना भी रसूखवाला और शातिर अपराधी हो, बच नहीं पाएगाःडा दिनेश
– 5 लाख आर्थिक सहायता की पीडित परिवार को की संस्तुति
भरत लाल गोयल, ब्यूरो चीफ, उ0 प्र0 पीडीयू समाचार
——————————————
आगरा। स्कूल से घर लौट रही मलपुरा के लालउ गांव की दसबीं की छात्रा संजली को बाइक सवार दो सिरफिरों ने पेट्रोल छिडकर जिंदा जला दिया। घटना की वीभत्सता को देखकर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा बीते दिन पीडित परिवार के पास पहुंचे और उनको सांत्वना देते हुए साहस से काम लेने को कहा। इस मौके पर डा दिनेश शर्मा ने कहा कि पीडित परिवार के साथ जो घटना हुई है, वह कलंकित करने वाली है। अपराधी चाहे कितने भी रसूख वाला हो , भले ही कितना भी शातिर हो, बच नहीं पाएगा। पुलिस जल्द घटना पर्दाफाश कर अपराधियों को अपनी गिरफत में लेगी।
इस मौके पर डा दिनेश शर्मा ने पीडित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति भी मुख्यामंत्री कोष से की । उन्होने पीडित परिवार से कहा िकवे हिम्मत से काम लें। उन्होने मौजूद सभी अभिभावकों से कहा कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ खडी है। अपराधियों को पाताल से ढूंढ लिया जाएगा।


—————————————–
मौके से मिला लाइटर बनेगा पुलिस के लिए अपराधियों तक पहुंचने का माध्यम
पीडीयू समाचार। चार दिन पूर्व मलपुरा थाने के गांव लालउ की 14 वर्षीय संजली घर लौट रही थी। बाइक सवार दो सिरफिरों ने रास्ते में अंजली पर पेट्रोल छिडकर लाइटर से आग लगा कर जिंदा जला दिया। वह सडक पर तडफडाती रही। अपराधी लाइटर को भी घटनास्थल पर फेंक गए। पुलिस को लाइटर हाथ लगा हैं। बताया गया है कि लाइटर सामान्य लाइटर नहीं है। उसे आॅनलाइन मंगाया गया है। अब पुलिस आॅनलाइन खरीदारी की जांच में जुट गई है। आखिर यह किसके नाम आया था और कब आया। लाइटर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचा सकता है।
——————————————
ताऊ के लडके की सुसाइड को भी घटना से जोडकर देखा जा रहा
संजली को सरेराह जलाने के दो दिन बाद ताउ के लडके योगेश ने घर में सुसाइड कर ली। माना जा रहा हैकि पुलिस की रडार पर योगेश था। परिजनों ने पूर्व में पारिवारिक विवाद होना बताया था। माना जा रहा है कि आत्म ग्लानि के चलते योगेश ने आत्म हत्या की हो।


—————————————
स्ंाजली का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम, लगाया जाम
बीते दिन चार दिन बाद संजली मौत से हार गई। उसका इलाज दिल्ली चल रहा था। उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मलपुरा रोड को जाम कर दिया। परिजनों की एक करोड सहायता की मांग और दो नौकरियों की मांग थी। ग्रामीणों का हंगामा देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पडा था। अंतत विवादों के बीच देररात पुलिस की निगरानी में संजली की अंत्येष्टि कर दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*