DELHI-सेमी बुलेट ट्रेन 176 किलोमीटर प्रति घंटा से दौडी दिल्ली आगरा ट्रैक पर

– 90 मिनट में तय कर ली 200 से ज्यादा किलोमीटर की दूरी
– मथुरा जंक्शन को 30 सेकेंड में ही कर गई क्रास
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। दिल्ली टू वाराएासी चलाई जाने वाली सेमी बुलेट ट्रेन का ट्रायल बीते दिन सबसे बेहतर माने वाले दिल्ली आगरा टैªक पर हुआ, 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से चलने वाली रेलगाडी यहां 176 की स्पीड से दौडती हुई। 90 मिनट में आगरा पहुंच गई। मथुरा जंक्शन को यह मात्र 30 सेकण्ड में पार कर गई। टेªन का यह दूसरा परीक्षण था। इससे पूर्व मुरादाबाद में भी इसका परीक्षण हो चुका है।
सेमी बुलेट ट्रेन टी-18 देश की राजधानी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को जोडेगी। अत्याधुनिक सुबिधाओं से युक्त ट्रेन में 16 कोच हैं। इनमें सीटों को अलग लुक दिया है। पूरी टेªन एसी है। दोनों ओर अलग तरह के इंजन लगाए गए हैं। हर सीट पर बिधुत प्वांटर भी लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को अपने गैजेटस चार्ज की सुबिधा मिल सके। इसके अलावा अन्य यात्री सुविधाओं का भी टेªन में पूरा ख्याल रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*