– 10 वर्षों से अपने पति से नागराज कालौनी में अलग रह रही थी महिला
– पुलिस ने मृतका के जीजा को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में

——————————————
मथुरा। थाना हाईवे की नागराज कालौनी में एक बंद कमरे में 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला दस वर्षो सं पति से अलग रह रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीजा को हिरासत मे ंलेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना हाईवे की नागराज कालौनी निवासी पार्वती 40 वर्ष पिछले 10 बर्षों से अपने पति देवेन्द्र से अलग रह रही थी। यहा वह अपने 12 बर्षीय वेटे के साथ दूध और कंडे बेचकर गुजर बसर कर रही थी। सुवह जब काफी देर तक उसके घर का दरबाजा नहीं खुला तो पडौसियों को लगा कि वह कहीं बाहर तो नहीं गई। इस पर पडौस के लोगों ने खिडकी के अंदर से झांक कर देखा तो पार्वती का शव खून से लथपथ पडा था। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था। उसके सिर और चेहरे को बेरहमी से कुचला गया था। यही नहीं उसके चेहरे को जलाने का भी प्रयास किया गयाथा। घर के बाहर एक स्कूटी भी खडी थी। जिस पर खून के निशान थे। मौके पर एसपी सिटी श्रवण कुमार और सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार पहुंच गए। पुलिस ने उसके जीजा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
——————————————
एनजीटी कोर्ट का आदेश पालन न करने पर गोबर्धन प्रभारी सस्पेंड
मथुरा। एसएसपी बबलू कुमार ने थाना गोबर्धन प्रभारी विनोद कुमार गौतम को एनजीटी कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर सस्पेंड कर दिया है। कुछ समय पूर्व परिक्रमा मार्ग में वाहन और जानवर मिले थे। इस पर डीएम ने भी नाराजगी व्यक्त की थी।






