MATHURA-मंडलीय स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा में आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यवाही करने के दिए निर्देश

-वृन्दावन की सीवेज व्यवस्था पर गंभीर दिखे आयुक्त
-शिकायत निस्तारण में असंतुष्टों की संख्या ज्यादा मिलने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टी
भरत लाल गोयल, प्रमुख संपादक पीडीयू समाचार


——————————————
आगरा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त सभागार में मंडलीय अधिकारियो की विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व,शांति एंव कानून व्यवपस्था की बैठक ली और विकासकार्यों की समीक्षा करते समय उनको आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर उनहोने कहा कि अधिकारी विभागीय कार्यों की समीक्षा गहनता से करें। कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही करें। दोषी एजेंसी के खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने की भी कार्यवाही करें। उन्होने लघु सिंचाई व उधोग विभाग द्वारा गहनता के साथ सत्यापन न करने पर नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने आईजीआरएस के मामलों में निस्तारण की समीक्षा के दौरान कहा कि निस्तारण में असंतुष्टों की संख्या ज्यादा उनविभागों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान असंतुष्टों की संख्या अधिक होगी तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रबिष्टी दी जाएगी। अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों के इलाज से संतुष्टि के स्तर पर पता करने के लिए उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील अधिकारी लगाकर इसका आॅडिट कराएं। प्रतिमाह उसकी आख्या भेजें। आगरा में एम्बुलेंस में आवश्यक सुबिधाएं न होने पर उन्होने कार्यवाही के निर्देश दिए। तहसील दिवसों के बारे में भी उन्होने कहा कि आयोजन से दो दिन पूर्व अधिकारी समीक्षा करें कि निस्तारण की संतुष्टि ठीक हुई है। इसके अलावा डीएम मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि वृन्दावन में सीवेज लाइन का पानी परिक्रमा मार्ग पर फैल रहा है, जलनिगम द्वारा उसका अभी तक समाधान नहीं कराया गया है। गोकुल की एसटीपी भी ठीक से कार्य नहीं कर रही है। बैठक में आयुक्त ने मा. मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना,राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्टीय स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा योजना, ओडीएफ , राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, अमृतयोजना, स्वच्छ भारत मिशन, सेतुओं का निर्माण, मलिन बस्तीयों में बच्चों का नामांकन आदि की समीक्षा करने के निर्देश दिए। टोल पर ओवरलोड वाहनों की जांच सहित अन्य निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीआईजी लवकुमार, डीएम आगरा एनजी रवि, नेहा फिरोजाबाद, सर्वज्ञराम मथुरा, प्रदीप मैनपुरी,उपाध्यक्ष एडीए शुभ्रा सक्सेना, मंडल के सभी पुलिस अधीक्षक व सीडीओ आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*