MATHURA-राया पुलिस की मुठभेड में 25 हजार की ईनाम बदमाश घायल

– घायलबदमाश का करा रही पुलिस इलाज
– डेढ दर्जन लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं बदमाश के खिलाफ
भरत लाल गोयल


—————————————–
मथुरा। राया पुलिस ने बल्देव रोड पर 25 हजार ईनामी बदमाश को मुठभेड के बाद गिरफतार कर लिया है। बहरहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
थाना प्रभारी हरवेंन्द्र मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का ईनाम बदमाश हरीशचन्द्र किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बल्देव रोड पर खडा है।

थाना प्रभारी मय फोर्स के बल्देव रोड पहुंचे तो बदमाश पुलिस को देखते ही फायरिंग करते हुए बाइक से भागने लगा। पुलिस ने पीछे से जबावी कार्यवाही करते हुए फायर किए। इससे बदमाश चलती बाइक से गिर पडा। देखा तो उसके पैर में पुलिस की गोली लगी थी। थानाप्रभारी ने बदमाश को जिलाअस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस सहित चोरी की बाइक भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश हरीशचंद पर 25 हजार का ईनाम था। इसके खिलाफ डेढ दर्जन लूट और हत्या के मामले दर्ज है। अभी कुछ दिन पूर्व लूट दर लूट की घटनाओं मे भी यह शामिल रहा। मांट की घटना में यह शामिल रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*