MATHURA-8 दिन से लापता युवक का शव पानीघाट की पोखर से बंद बोरे में मिला,राया में सडक किनारे मिला युवक शव

– पुलिस ने मृतक के दोस्तो को लिया हिरासत में , शराव पिलाकर की थी हत्या
– हत्या के कारणों की पुलिस कर रही जांचः सीओ
भरत लाल गोयल


—————————————–
मथुरा। आठ दिन से लापता वृन्दावन के युवक का शव पानीघाट क्षेत्र स्थित एक ग्रामीण के घर के समीप बनी पोखर से बंद बोरे में मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। दो हत्यारोपियों को गिरफतार के साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
जंगलकटटी निवासी अनुजशर्मा पुत्र पुरूषोत्तम बीते 10 दिसम्बर से घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने वृन्दावन कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आपरेशन सर्च के तहत पुलिस ने मृतक के दो दोस्त लोकेश और लखन
उठाए। वे शराव का सेवन की बात कह कर पुलिस को गुमराह करने लगे। कडाई से पूछताछ के बाद उन्होने पुलिस को अनुज के शव को मैत्री के घर के समीप बनी पोखर से बरामद करा दिया। शव बोरे में बंद था। पुलिस ने पास से ही तमंचे का खाली कारतूस भी बरामद किया है। युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई थी। सीओ राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी ओर राया के गांव गंगा के युवक सप्पू 25 वर्ष का शव सडक किनारे मिलने से सनसनी फैल गइ। मृतक के भाई नाहर सिंह ने बताया कि सप्पू रात्रि को बाजार से लौट रहा था। अज्ञात लोगों ने उसे मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ प्रबल प्रताप का कहना है कि सप्पू शराब का आदी था। प्रतीत हो रहा है कि शराब के नशे में वाहन से गिरकर उसकी मौत हुई हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*