पीडीयू समाचार

गोबर्धन। डीआईजी लवकुमार ने बीते दिन गोबर्धन थाने का निरीक्षण किया। थाने की व्यस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर सीज गाडियों पर पहचान को अंकित नम्बरों को देख भडक गए। उनहोने थाने के हेडमुहर्रिर को सही तरीके से काम करने को भी कहा। तत्पश्चात उन्होने 17 गांवों के चैकीदारों की पीडा सुनी। इस मौके पर चैकीदारों ने बताया कि उनको अभी तक न तो साफा मिले हैं। इसके अलावा वेतन भी मुददतों पुराना मिलता आ रहा है , जो कम है। इस मौके पर डीआईजी ने उनको गर्म कम्बल भेंट किए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मथुरा,एसपी देहात, सीओ गोबर्धन के साथ ही थाना पुलिस भी मौजूद रही।






