-पदमावत में अलाउददीन के रोल में शानदार अदाकारी के लिए मिला रणवीर को बेस्ट एक्टर अवार्ड
भरत लाल गोयल, सीेेेनियर रिपोटर पीडीयू समाचार

——————————————
बीती रात मुमबई में हुए स्टार स्क्रीन अवार्डस में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्रदान किया गया तो इसका श्रेय उनहोने दीपिका को दिया। उन्होने इस मौके पर रोमांटिक स्पीच देते हुए कहा कि फिल्म में मुझे शायद रानी नहीं मिली, किन्तु रियल लाइफ में मुझ मिल गई है मेरी रानी बेबी। आई लव यू। पिछले छह वर्षों में मैंने जो कुछ हासिल कियाहै ,वो इस लिए क्यों कि आपने मुझे ग्राउंडेड रखा। सेंटर्ड रखा। थैंक्यू एंड लव यू। इतना सुनकर दीपिका की आंखें छलछला गईं। बाद वह उसे फलाइंग किस करती हैं।ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म पदमावत में रणवीरसिंह ने अलाउददीन का शानदार रोल किया। इसके लिए उनको श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार बीती रात मिला। इसमें रानी पदमावती की भूमिका दीपिका ने निभाई। फिल्म में अलाउददी को पदमिनी नहीं मिल पाती है। इस फिल्म का करणी सेना ने बिरोध भी किया था। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित और प्रोडूयस किया है।






