MATHURA-राया के गांव गंजरा में दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला

भरत लाल गोयल

मथुरा। थानाराया क्षेत्र के गांव गंजरा में दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकालने जाने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं उनके पिता को भी पीट डाला। पीडितों ने पुलिस को शिकायत की है।
सर्रूआ जंगली निवासी उदयवीर सिंह ने अपनी दो पुत्रियों का विवाह 2016 में राया के गांव गंजरा के रनवीर सिंह के पुत्रों के साथ किया। ससुरालीजन तभी से दहेज को लेकर विवाहिताओं को परेशान कर रहे थे। शिकायत पर बीते दिन उनका पिता भी गांव पहुंच गया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाहिताओं के साथ उनके पिता की भी पिटाई कर डाली। पीडितों ने थाने पहुंचकर पुलिस से इस बावत शिकायत की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*