चीफ जस्टिस ने कहा, राफेल हमारी जरूरत
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
राफेल डील को लेकर काग्रेस द्वारा दाखिल की गईं समस्त याचिकाएं माननीय सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी हैं। सुनवाई करते हुए सुप्रीमकोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगई ने कहा है कि राफेल डील को लेकर कोई संदेह नहीं है। यह विमान हमारी जरूरत है। इसके बाद सुप्रीम केार्ट ने राफेल डील पर दाखिल सभी याचिकाओं को निरस्त कर दिया। इस डील पर सबसे ज्यादा अंगुलियां राहुल गांधी और कांग्रेस ने ही उठाई थीं। राहुल गांधी ने सरकार के साथ साथ रिलाइंस ग्रुप और अनिल अंबानी पर इस डील से फायदा उठाने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनिल अंबानी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा िकवह सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला देकर रिलाइंस और मुझ पर लगे आरोपों को वेबुनियाद सिद्व किया है।






